क्यों बढ़ाया बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन स्कीम की राशि! विपक्ष सरकार पर लगा रहे हैं आरोप!






बीते 21 जून 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार में सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से ऊपर के व्यक्ति को वृद्धा पेंशन राशि में वृद्धि कर उन्हें सौगात देने का काम किया जिससे अब वृद्धा पेंशन का लाभ उठाने वाले व्यक्ति को 400 के जगह 1100 की राशि मिलेगी। 

इस कदम को बिहार सरकार सहित सत्ताधारी पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्त्ता इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। जबकि विपक्ष के तरफ से बिहार सरकार नितीश कुमार को चोर बोलै जा रहा है। हालाँकि चुनावी दौर है आरोप प्रत्यारोप चलना अभी आम बात है। पहले इस खबर को समझिये 

क्या है वृद्धा पेंशन योजना 

बिहार सरकार की नई वृद्धा पेंशन योजना – एक मददगार कदम

बिहार सरकार ने 21 जून 2025 को वृद्ध लोगों के लिए एक नई पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को हर महीने आर्थिक मदद देना है, ताकि वे अपने बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

इस योजना के तहत पात्र वृद्धजनों को सरकार हर महीने एक तय पेंशन राशि देगी। यह राशि सीधा उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसका फायदा उन्हें मिलेगा जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन जी रहे हैं और जिनके पास कोई स्थायी आमदनी नहीं है।

इस योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता और गरीबी प्रमाण पत्र जरूरी होगा। इसके अलावा, लाभार्थी को बिहार का निवासी होना चाहिए।

यह योजना बिहार सरकार की एक सराहनीय पहल है, जिससे राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। यह न सिर्फ उन्हें आर्थिक सहारा देगी, बल्कि उनका आत्मसम्मान भी बनाए रखेगी।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

तेजस्वी यादव का आरोप 

सत्ताधारी पार्टी के तरफ से ऐसा माना जा रहा है इस फैसले के माध्यम से नीतीश कुमार ने विपक्ष के खोखले दावों की हवा निकाल दी है। जिसे तेजस्वी यादव का कहना है मुख्यमंत्री कि लोक-लुभावन वादे करेंगे लोगों को आकर्षित करेंगे उनको ठगेंगे और उनका वोट पा लेंगे इसबार यह संभव नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.